सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । पिछले बीस दिनों से बांग्लादेश मे हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर आखिरकार हिन्दू समाज का सब्र टूटा , जिसके कारण शनिवार को दुद्धी मे हिन्दू समाज के कई संगठन सड़क पर उतरे और नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया | आपको बता दें कि आज दोपहर मे दुद्धी के रामलीला मैदान से सैकड़ों की तादाद मे हिन्दू समाज के लोगों द्वारा हाथों मे तख्ती लेकर आक्रोश रैली निकाली गई ।रैली रामलीला मैदान दुद्धी से शुरु होकर बस स्टैंड , तहसील मोड़़ से संकट मोचन मंदिर होते हुए अमवार मोड़ तिराहे तक जाकर वापस मुख्य मार्गो का भ्रमण करते तहसील परिसर के रामलीला मंच पर पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसील दार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव को सौंपा। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी कर बांग्लादेश सरकार को कड़ी चेतावनी दी | बांग्लादेश मे हिंदुओं का नरसंहार बंद करो बंद करो, बांग्लादेश दलित समाज पर अत्याचार बंद हो,बांग्लादेश मे कट्टरपंथियों के द्वारा अल्पसंख्यक के ऊपर अत्याचार बंद हो ,बांग्लादेश सरकार होश मे आओं आदि नारों से सारा कस्बा गुंज रहा था । रैली के दौरान हिंदू समाज के द्वारा बांग्लादेश सहित पूरे विश्व मे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश की सरकार से हर संभव कठोर कदम उठाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि आपको मालूम रहे कि बांग्लादेश मे निर्दोष अल्पसंख्यक हिंदुओं की संपत्ति को लूटा जा रहा है., हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं।उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने के लिएआह्वान किया ।उन्होंने कहा कि बांग्लादेश मे हिंदु, सिक्ख, बौद्ध,जैन एवं दलित समाज पर जो अत्याचार किया जा रहा है। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। माताओं और बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है । इस कृत्य ने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। बांग्लादेश की सरकार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने मे विफल रहा है। रैली मे मौजूद हिंदू संगठन के लोगों ने तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को एक ज्ञापन सौंपा । इस दौरान राजेश सिंह सत्संग प्रमुख काशी प्रांत सूरज ओझा जय बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष पंकज जयसवाल, बजरंग दल काशी प्रांत सहसंयोजक विजय सिंह, वीर बहादुर ,मनीष मिश्रा ,राकेश सिंह, संजय जी, विश्वजीत पाठक, संदीप गुप्ता, मनोज मिश्रा, डॉक्टर विनय कुमार, दिलीप पांडे, राकेश श्रीवास्तव, सूरज देव सेठ ,मनीष जायसवाल, व्यापार मंडल केअध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, सुरेंद्र अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला प्रचारक योगेश जी, रविंद्र जायसवाल, श्रवण सिंह गोंड, जीत सिंह खरवार, सुमित सोनी,आलोक जायसवाल, अनुराग त्रिपाठी,राकेश ओझा, सविता, पिंकी राय, संध्या पांडे, ममता जौहरी सहित काफी संख्या मे हिन्दू समाज के पुरुष और महिलाएं जुलूस मे मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज दुद्धी सहित कई थानों के थाना अध्यक्ष पीएसी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे ।

