अनपरा सोनभद्र l जनपद सोनभद्र के प्रमुख सरकारी बैंको मे शामिल इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा अनपरा बाजार के मैनेजर और कुछ व्यवसायियों का बैंक अंदर शराब सिगरेट और चिकन खाते वीडियो वायरल होने से जहाँ संबंधितो मे हड़कंप मच गया है वही बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और विश्वसानियता पर भी सवालिया निशान लग रहा है l इंडियन ओवरसीज बैंक भारत का सरकारी क्षेत्र का प्रमुख बैंक है और जिस प्रकार से बैंक प्रबंधक अक्षत जैन अपने साथियो और कुछ व्यवसायियों के साथ अपनी कुर्सी पर बैठकर शराब और सिगरेट फूक रहे है उससे निश्चित ही बैंक के खाताधारको के लिए जहाँ बड़ा झटका है वही बैंक की शाख भी गिर गई है जहाँ प्रतिदिन लाखो करोड़ो रूपये का लेन देन होता हो और शाम को शराब, चिकन, सिगरेट की महफिल जमती हो उस बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियो के प्रति खाताधारको का विश्वास कैसे बनेगा l
इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा अनपरा मे शराब सिगरेट पीने का वीडियो वायरल, हड़कंप सूत्रों की माने तो बैंक मैनेजर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए नियमों को ताक पर रखकर कुछ तथा कथित खाताधारको को जमकर फायदा पहुंचाया है जो जांच का विषय है l ग्राहकों की माने तो बैंक मैनेजर का आम खाताधारको व कुछ कर्मचारियों से व्यवहार काफी खराब है जिसकी चर्चा आम है कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति को लम्बे समय से लोन के लिए टहला रहे बैंक मैनेजर से तू तू मै मै भी हुई थी l इस सम्बन्ध मे इंडियन ओवर सीज बैंक के रीजनल मैनेजर रजनीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान मे आया है जांच चल रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी l
इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा अनपरा मे शराब सिगरेट पीने का वीडियो वायरल, हड़कंप
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, August 23, 2024 11:49 AM
---Advertisement---

