बसपा द्वारा भारत बंद के अहवाहन पर दुद्धी मे एससी / एसटी वर्ग के लोगों ने जुलूस निकाल कर जताया समर्थन ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । 21 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी के साथ देश के अन्य पार्टीयों ने सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजातियों को लेकर आरक्षण के बाबत की गई टिप्पणी के विरोध मे भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके चलते बसपा सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता आज दुद्धी की सड़कों पर उतरे, और जुलूस निकाल कर अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी करके भारत बंद का समर्थन किया |
जुलूस दुद्धी के रामलीला मैदान से सैकड़ों की संख्या मे बसपा कार्यकर्ताओं सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला। और नारेबाजी करते हुए बस स्टेशन, तहसील रोड होते हुए मां काली मंदिर तिराहे तक गये | उसके बाद वापस तहसील मुख्यालय गेट के पास पहुंचकर बसपा के मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम एवं वरिष्ठ नेता राजेश कुमार धूसिया, रमेश कुमार कुशवाहा एडवोकेट के संयुक्त नेतृत्व मे राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपा । आपको बता दें कि बसपा सहित अन्य पार्टीयों द्वारा भारत बंद के अहवाहन पर सुबह से ही दुद्धी तहसील मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे । सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज एमपी सिंह सहित भारी संख्या मे पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment