सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिघुल गांव के पास बस मे बैठी एक 10 वर्षीय बालिका को उल्टी लगी तो बालिका के साथ बस मे सफर कर रही उसकी माँ ने बालिका को बस के खिड़की से उल्टी कराने लगी तो इसी दौरान बगल से गुजर रहे एक ठेले के छत से बालिका का सिर टकरा गया और वह गम्भीर रूप से चोटिल हो गई। आनन फानन मे बस से ही बालिका को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी मे भर्ती कराया गया। बस मे यात्रा कर रहे एक यात्री दयाशंकर ने बताया कि 10 वर्षीय आरती पुत्री श्यामबिहारी निवासी संगोबांध अपनी माँ के साथ बस मे बैठकर कही जा रही थी। कि दिघुल गांव मे बच्ची को उल्टी आने पर मां ने अपनी बच्ची को बस के खिड़की से उल्टी कराने लगी कि इतने मे बगल से गुजर रही एक ठेले के छत से बच्ची के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे वह घायल हो गई। आनन फानन बस से ही बालिका को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी मे भर्ती कराया गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल बालिका का प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।वही सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जांच कर अग्रिम कार्यवाही मे लग गयी है |

