एनसीएल के अधिकारियों पर सीबीआई का छापा:

---Advertisement---

सिंगरौली/मप्र,

सिंगरौली जिले के एनसीएल में रविवार की सुबह सीबीआई की का छापा पड़ने से एनसीएल सिंगरौली में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के लिए बतादे कि जबलपुर से आई सीबीआई की टीम द्वारा एनसीएल के दो अधिकारियों समेत जयंत के एक ठेकेदार के यहां छापेमार कार्यवाही की है।

सुबह से ही लगी टीम द्वारा एनसीएल सीएमडी बी साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास एवं ऑफिस समेत सुरक्षा विभाग में पदस्थ सबसे भ्रष्ट अधिकारी बीके सिंह के यहां कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जयंत स्थित एक सप्लायर के यहां भी सीबीआई की छापे की खबर है।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो एनसीएल सीएमडी के यहां से कुछ जानकारियां भेजे जाने की बात पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई की टीम सिंगरौली आ पहुंची है। इन तीनों जगह पर सीबीआई की टीम के अधिकारी छानबीन में जुटे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment