सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी तहसील मुख्यालय पर क्षेत्र के चिकित्सकों ने कैंडिल जलाकर बंगाल में डा० मोमिता देवनाथ के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया | आपको मालूम रहे कि गत दिनों डॉक्टर मोमिता देवनाथ के साथ सामूहिक जघन्यतम दुष्कर्म की घटना के बाद मृत्यु से मर्माहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व दुद्धी तहसील परिक्षेत्र के अस्पताल संचालको व सभी स्टॉफ , आयुर्वेद , होम्योपैथी, चिकित्सक सहित विभिन्न मेडिकल संचालक , कर्मचारी संग प्रसाद कुंवर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर लवकुश प्रजापति के नेतृत्व में चिकित्सकों का सड़क पर मार्च प्रदर्शन के बीच ” जस्टिस फार विक्टिम ”
मृतक डॉक्टर मोमिता देवनाथ के साथ दुष्कर्म के दोषी हत्यारों को फांसी दो , पीड़िता के परिवार को इंसाफ दो इंसाफ दो के जमकर नारों से विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद तहसील परिसर पहुंचकर कैंडल जलाकर मृतिका को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चिकित्सक लवकुश प्रजापति ने कहा कि जिस प्रकार का जघन्यतम अपराध बंगाल में डॉक्टर मोमिता देवनाथ के साथ हुआ है ।उससे मानव जगत शर्मसार हुआ है । चिकित्सकों के प्रति सुरक्षा को लेकर चिन्तित है, जनमानस। बंगाल की जघन्यतम घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल सवाल खड़ा किया। दोषियों को शीघ्र त्वरित जांच उपरांत कठोर कानूनी कार्रवाई करने एवं पीड़िता के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया, एवं दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग किया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से मृतक डॉक्टर मोमिता देवनाथ के चित्र के पास सैकड़ो लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया । इस मौके पर डाo अयोध्या प्रसाद, डॉ पीके विश्वास , डॉ. हर्षवर्धन प्रजापति, जयवर्धन प्रजापति , डॉo सुशील , डॉo एमपी पटेल , डाo के के चौरसिया , डाo संजय कुमार, डॉo विनय कुमार , डॉo नितीश कुमार शुक्ला , डॉक्टर, गौरव , डॉ राजबहादुर, डाo ए के मौर्या , डा.दिलीप कुमार, प्रतिनिधि चित्रांगन दुबे , देवनाथ भाई , शिवसरन भाई सहित पैरामेडिकल स्टाफ हेमन्त कुमार अग्रहरी, मनोज कुमार आदि कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे । सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी मनोज कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे ।

