सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। लगातार पिछले कई दशकों से दुद्धी को जिला बनाने की मांग यहां की जनता कर रही है लेकिन अभी तक कोई भी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नही हुई है | इसी मुद्दे को लेकर आज शनिवार को दुद्धी कचहरी गेट पर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में दोपहर बाद जिला की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।दुद्धी को जिला बनाओ की नारा बुलंद करते हुए जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दुद्धी को जिला बनाया जाना जनहित मे उचित होगा। बता दे की लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य में आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है, प्रस्तावित जिला दुद्धी से कई छोटे जिले यूपी मे बने है। आगे कहा कि सरकार जिला नही बनाकर यहां के पिछड़े, दलित, आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है, जो उचित नही है।इसी तरह कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और दुद्धी को जिला बनाओ के लिए आगे की रणनीति तैयार की। इस मौके विष्णुकांत तिवारी , प्रेमचंद यादव, उदय मौर्य ,सुरेंद्र यादव,अमरावती देवी,राकेश श्रीवास्तव, अरुणोदय ,सत्यनारायण यादव, , रामजी पाण्डेय, सन्नो बानो, संतोष कुमार, राकेश तिवारी,रामेश्वर राव,संजय यादव,अभिनाथ यादव,लोकेश चंद,सत्यदेव,मनोज कुमार, चन्द्रमणि यादव सहित काफी संख्या मे संघर्ष मोर्चा के लोग मौजूद रहे।

