सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के छात्र / छात्राओं को तकनीकी रूप से मज़बूत करने का जो संकल्प लिया है उसी का परिणाम है कि प्रदेश भर मे छात्र / छात्राओं को निशुल्क मोबाईल /टैबलेट बाटा जा रहा है |
इसी क्रम मे दुद्धी स्थित भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मल्देवा निरंजन जायसवाल के हाथों महाविद्यालय के कुल 20 छात्र / छात्राओं के बीच टैबलेट का वितरण किया गया | टैबलेट पाकर छात्र / छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इससे पूर्व मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि टैबलेट वितरण के लिए महाविद्यालय के पात्र छात्र / छात्राओं को पहले ही कालेज प्रशासन के द्वारा सूचना दे दी गई थी, मगर बारिश के कारण कम बच्चे आये जिससे 20 टैबलेट का ही वितरण किया जा सका। शेष बचे हुए चयनित छात्र / छात्राओं को बाद के तिथि मे वितरित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ अजय कुमार, डॉ विवेकानंद, नंदबिहारी सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी व छात्र / छात्राएं मौजूद रहें।

