काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन ने रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कस्बे मे काकोरी ट्रेन कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद मे “काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव” बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे अनेकों सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। काकोरी काण्ड 9अगस्त,1925 को हुआ था | जिसमे अंग्रेजों द्वारा देश के खजाने व शस्त्रों को ट्रेन द्वारा अन्यत्र ले जाया जा रहा था | उस बहुमूल्य राष्ट्रीय निधि को वापस छीनकर सेनानियों ने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्या ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व मे चंद्रशेखर आजाद,अशफाक उल्ला खां समेत 40 क्रांतिकारियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन किया था, जिसमे देश की बहुमल्य निधि को अंग्रेजों के कब्जे से छुड़ाया गया था। सभी शिक्षकों से अपेक्षा है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे मे बच्चों को अवश्य बताया करें इससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना विकसित होती है। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश व शैलेश मोहन ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए वीर सेनानियों का स्मरण किया।रैली मे क्रांतिकारियों की वेशभूषा मे बच्चे काफी आकर्षक नजर आ रहे थे। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश,शैलेश मोहन,जितेंद्र चौबे,तत्सत तिवारी,अविनाश गुप्ता, एआरपी ऋषि नारायण, एआरपी संतोष सिंह, रेनू कन्नौजिया,राजेश झा,लल्लूराम,पीयूष,विवेक,प्रियंका, विभा,पूजा आदि मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment