मूसलाधार बारिश के बीच कच्चा मकान गिरा

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध के बसकटवां टोले की निवासी संजय कुमार उर्फ सोनू चेरो मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण कर रहे हैं। संजय कुमार अपनी पत्नी प्रेमा देवी व चार बेटे बेटियों रोशनी, शिवम्, सत्यम, शिवांश के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। कल रात से हो रही बारिश में कच्चा मकान ढह गया। गुरूवार भोर में मकान पूरा ढह गया। गनीमत रही कि उस समय पूरा परिवार बाहर था, इससे जनहानि से बच गए। लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान दबने से जैसे गेहूं 1 कुन्टल , चावल 2 कुन्टल , चना 80 किलो , अरहर 70 किलो, एवं पूरे परिवार कपड़ा बिस्तर बर्तन इत्यादी का बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार की रात परिवार ने पड़ोसी के घर पर सामान रखकर बिताई है। संजय कुमार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि उसे सरकारी आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है। लेखपाल चन्दन शर्मा को फोन पर सूचना समाजसेवी आशुतोष गुप्ता द्वारा दिया गया है। कहा गया है कि मौके पर आकर मुआयना कर नुकसान का आंकलन कर आपदा कोष से सहायता दिलावाने का कष्ट करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment