पिपरी/सोनभद्र।
लगातार हो रही बारिश से जनपद सोनभद्र के पिपरी में स्थित रिहंद डैम का जलस्तर बीती शाम (4 अगस्त) 5 बजे 847.6 फीट हो गया । बीते दो दिनों से हुई अच्छी बारिश से बांध का जलस्तर 24 घण्टे में ही 8.60 फीट बढ़ गया है। बरसात की शुरुआत में जहां बांध का जलस्तर 832 फीट तक आ गया था । वही 2 दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश से ही बांध का जलस्तर 8.60 फ़ीट बढ़ गया, जिससे बांध प्रशासन भी काफी राहत महसूस कर रहा है। इस रिहंद डैम में छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से बारिश का पानी आता है
छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में आगे अगर अच्छी बारिश हुई तो रिहंद डैम का फाटक खुलने की पूरी संभावना रहेगी। अभी हो रही अच्छी बारिश को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष बांध अपने जल क्षमता 870 फीट पार कर जाएगा । अगर ऐसा होता है तो तो बांध का फाटक खोला जाएगा परंतु बीते कई वर्षों से बांध में पर्याप्त पानी न होने से बांध के फाटक नहीं खुले हैं।
रिहंद डैम का जलस्तर 847.6 फ़ीट तक पहुचा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, August 5, 2024 7:05 AM
---Advertisement---

