डीआर पैलेस के सामने दर्द से कराह रही बछिया को चेयरमैन दुद्धी ने त्वरित कराया इलाज ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | आज सुबह 8 बजे स्थानीय कस्बा दुद्धी के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 75 पर डीआर पैलेस के सामने किसी अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो कर सड़क किनारे एक बछिया दर्द से कराह रही थी | जिसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन एवं प्रतिनिधि देवेश मोहन ने तत्काल मौके पर पहुंच कर दर्द से कराह रहे घायल बछिया का इलाज कराकर जलकल संस्थान ठेमा नदी के पास ले गए | और उन्होंने पशु स्वामी से आग्रह किया है कि घायल बछिया का दवा इलाज करा दिया गया है आप आकर उसे ले जांये | सावन के इस पवित्र माह मे घायल बेजुबान जानवरों की मौके पर पहुंच कर जान की रक्षा करने पर नगर वासियों ने नगर अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि के भूरी भूरी प्रसंसा कर रहे हैं | इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप कुमार पांडे एडवोकेट , राजेश कुमार जायसवाल, सुनील कुमार जायसवाल सहित कई सारे लोग मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment