जल जमाव को दूर करने के लिए बरसात के बीच ईओ ने संभाला मोर्चा, लोगो ने सराहा

---Advertisement---

 अनपरा /सोनभद्र l जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा मे साफ सफाई नही होने से भारी जलजमाव को देखते हुए प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने रिमझिम बरसात के बीच सफाई कर्मियों के साथ स्वयं मोर्चा सँभालते हुए स्थिति सामान्य करने मे जुट गए है l बता दे कि लगभग एक पखवाड़े से नगर पंचायत अनपरा के अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव का स्थानांतरण होने से नगर पंचायत अनपरा ईओ विहीन था जिसको देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र बी एन सिंह ने पिपरी के ईओ अंशुमान सिंह को दुद्धी व अनपरा नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज दिया है l अनपरा नगर पंचायत मे लगभग एक वर्ष से नालियों की साफ सफाई नही होने से जहाँ सड़को पर जल जमाव हो गया है वही कई स्थानों पर तो घरो मे गन्दा पानी प्रवेश कर जा रहा है l जिले मे दो दिन से भारी बरसात से जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही जल जमाव ने अनपरा नगर पंचायत की साफ सफाई की पोल खोलकर रख दिया है जिससे लोगो मे भारी आक्रोश व्याप्त है l शनिवार को अतिरिक्त चार्ज पर अनपरा नगर पंचायत पहुंचे अंशुमान सिंह ने क्षेत्र की समस्या को देखते हुए बरसात के बीच सफाई कर्मियों से जाम पड़ी नालियों की सफाई जब शुरू कराया तो लोगो ने खुले मन से उनके इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि जल्द अनपरा नगर पंचायत मे जल जमाव व साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जाये जिस पर अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने भरोसा दिलाया कि जब तक वह रहेंगे नगर पंचायत की समस्याओ को दूर करने मे कोई कोर कसर नही छोडेंगे l इस दौरान उन्होंने बरसात मे भीगकर सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment