घर से भागे दो प्रेमी युगल जोडी को स्थानीय ग्रामीण व परिजनों ने धर दबोचा।

---Advertisement---

विंढमगंज/ सोनभद्र  थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन मार्ग पर आज दोपहर लगभग 12:00 घर से भागे दो प्रेमी युगल जोडी को स्थानीय ग्रामीण व परिजनों ने धर दबोचा। सूचना पर पहुंचे नगर ऊंटरी झारखंड के थाना पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को पकड कर अपने साथ ले गए। इस दौरान आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ लग गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से सटे राज्य झारखंड के नगरउटारी थाना अंतर्गत पाल्हे गांव निवासी छोटेलाल साव ने बिलखते हुए बताया कि मेरी पुत्री को कांडी थाना अंतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी रंजीत गुप्ता पुत्र प्रहलाद साव ने बीते मंगलवार को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भाग ले गया था जिसकी सूचना हम प्रार्थी के द्वारा नगर उटारी थाने में देने के पश्चात अपने परिजनों के साथ खोजबीन कर ही रहा था इसी बीच आज मालूम चला कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर दो प्रेमी युगल जोड़े बैठे हैं सूचना के निशान देही पर हम व हमारे परिजन मौके पर पहुंच ही रहे थे कि दोनों लोग रेलवे स्टेशन से निकाल कर पैदल रेलवे स्टेशन विंढमगंज मार्ग की ओर निकल गए। इसी बीच हम अपने परिजनों के साथ मौके पर आकर दोनों लोगों को पकड़ने की कोशिश किया तो भागने लगे शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों लोगों को पकड़ लिया गया।
तत्पश्चात झारखंड नगर उटारी थाने को सूचित किया गया सूचना पर थाने के एस आई संदीप कुमार रवि अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ गाड़ी में बैठकर ले गए हैं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment