72 लाख का गांजा अवैध के साथ 2 अंतर्जनपदीय तस्कर को एसटीएफ और चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार*

---Advertisement---

 

चोपन/सोनभद्र 72 लाख का गांजा अवैध के साथ 2 अंतर्जनपदीय तस्कर को एसटीएफ और चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अनवरत ताबड़तोड़ कार्यवाही की कड़ी में मारक आसूचना संजाल से, दिनांक 03.08.2024 की रात्रि को 21.50 बजे प्राप्त मुखबिरी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए UP STF व थाना चोपन पुलिस द्वारा सोन नदी पुल चोपन से 01 अदद ट्रक संख्या UP 63 T 6318 में कोयले की राख लादकर उसके निचे छिपाकर ले जा रहे 10 बोरियों में कुल 364.4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये ) के साथ 02 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 151/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*विवरण पूछताछ-* पूछताछ करने पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग उक्त गांजा उड़िसा के केवझर से स्वंय ले आकर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अलग-अलग स्थानों पर बेचते है । जिससे हम लोगों को अत्यधिक मुनाफा होता है । गांजा तस्करी का कार्य पूर्व में भी हम लोग कर चुके है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –*
1.हसन अली पुत्र मो0 शकील निवासी सराय अजीज उर्फ अजीजपुर, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 25 वर्ष(वाहन चालक) ।
2.शिवप्रसाद मिश्रा पुत्र स्व0 श्याम बिहारी मिश्रा निवासी पूरे पाण्डेय पोस्ट छाता, थाना मऊआईमा, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 52 वर्ष (वाहन स्वामी) ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 364.4 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये)
2. 01 अदद ट्रक संख्या UP 63 T 6318 (अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये)
3. 3590/- रुपये नगद ।
4. एक अदद मोबाइल फोन।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
01.प्रभारी निरीक्षक विजय चौरासिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
02.निरीक्षक अपराध इरफान अली, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
03.उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दीकी STF टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश ।
04.हे0का0 सुरज कुमार, हे0का0 रमाशंकर चौधरी, हे0का0 सुनिल मिश्रा, आरक्षी सुधीर कुमार एसटीएफ लखनऊ उत्तर प्रदेश।
05.आरक्षी अभय कुमार, आरक्षी चन्द्रजीत यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment