संपूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में अनुपस्थित 07 अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिए निर्देश।

---Advertisement---

रवि सिंह,,दुद्धी/सोनभद्र ,

स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त न होने पर एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश।

दुद्धि सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अगस्त महीने के पहले शनिवार को किया गया। जिसमे सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इस मौके पर तहसील दुधी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता (जल निगम ग्रामीण) सोनभद्र द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में प्रतिभाग नहीं किया गया है,जिससे तहसील में आने वाले फरियादियों/शिकायतकर्ताओं के समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किए जाने में कठिनाई उत्पन्न हुई है, शासन के महत्वपूर्ण कार्य संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहना सरकारी कार्यों के प्रति उदासीनता का द्योतक है,और शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करने में लापरवाही प्रदर्शित करता है। जिस कारण अनुपस्थित अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अधिकारियों को तीन दिवस में स्पष्टीकरण जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त न होने की स्थिति में एक दिवस के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के कार्यवायी करने के निर्देश दिए गए हैं इसी प्रकार से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कर्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सुरेश राय,सीएमओ अश्वनी कुमार,तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, आदि ने 42 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये। बाकी 40 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्वनी कुमार, उपनिदेशक कृषि, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित और संबंधित गण उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment