शक्तिनगर/सोनभद्र ,खड़िया प्रधान ने प्रधानमंत्री
भारत सरकार पत्र लिखकर विस्थापितों पर हो रहे शोषण पर चिंता जताया
एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा विस्थापित परिवारों के साथ हो रहे शोषण के संदर्भ में ।।
हमारे क्षेत्र में एनटीपीसी सिंगरौली प्रथम पावर प्लांट स्थापित है। जो की 2023- 24 में पावर प्लांट का विस्तारिकरण का कार्य चल रहा है जो की राष्ट्रहित में बहुत ही सराहनीय कार्य हैं ।
परंतु विडंबना है कि ग्राम पंचायत खड़िया की एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा भूमि अधिग्रहण किया गया है वही ग्राम पंचायत खड़िया कई दशक के बाद भी एनटीपीसी सिंगरौली प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत को विस्थापित गांव मानने से इनकार किया जा रहा है । जो कि ग्राम पंचायत से कुछ किलो मीटर दूरी पर ही प्लांट स्थापित है। वहीं ऐसे भी परिवार जन है जो मर्रक गांव में उनके मकान एवं जमीन अधिग्रहण कर कुछ मुआवजा दिया गया था परंतु आज तक प्लाट नहीं दी गई वही प्रबंधन के उच्च अधिकारीयो द्वारा भटक रहे परिवारों को उनका हक अधिकार नहीं मिल पाया है वहीं एनटीपीसी सिंगरौली खड़िया ग्राम पंचायत में कई दसको के बाद भी कोई भी सुख सुविधा नहीं दी गई है । वही विस्थापित परिवार यह सोचने पर मजबूर है कि महारत्न कंपनी में से एक एनटीपीसी कंपनी है लेकिन एनटीपीसी सिंगरौली के उच्च अधिकारीयो के उदासीनता के कारण गांव के लोग कई सुख सुविधा से वंचित हैं ऐसे में माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है की हर उस नीचे तपके के लोग तक लाभ पहुंचाने का है लेकिन उस सपने पर पानी फेरने का कार्य कर एनटीपीसी सिंगरौली के अधिकारी कर रहे है ।
अतः आप से विनम्र आग्रह है कि ऐसे प्रबंधन में बैठे उच्च अधिकारीयो पर कार्रवाई हो एवं ग्राम खड़िया को प्रबंधन द्वारा विस्थापित गांव मानकर हर प्रकार की सुख सुविधा देने व मर्रक गांव में बचे परिवारो को प्लांट आवंटन करने के कृपा करें ।

