सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार मे बना कनहर बांध , सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश मे हो रही लगातार हो रही बारिश से उफान पर है | आपको बता दें कि कनहर बांध मे मिलने वाली दो सहायक नदियाँ कनहर व पांगन ने विकराल रूप ले रखा है , जिससे कनहर बांध मे निरंतर जल स्तर मे वृद्धि दर्ज की जा रही है | पानी आज शनिवार को दोपहर 253.3मीटर के लेबल पर पहुँच गया । 
सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डूब क्षेत्र में भयावह स्थिति से निपटने के लिए पूर्व मे ही बांध के सभी 16 फाटक खोल दिये गए थे। सभी फाटकों से पूरी वेग से पानी गिरना शुरू हो गया है ,वहीं पिछले महीने मे बांध के निचले हिस्से पर स्थित अमवार से कुदरी जाने वाला अस्थाई रपटा भी बह गया था।जिससे इस रास्ते पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है । वहीं बांध से गिर रहे पानी को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ने लगी है।
उधर डूब क्षेत्र के गांव में लगातार पानी भरते जा रहा है। जिससे कुछ डूब क्षेत्र के विस्थापितों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।क्योंकि अभी भी कुछ ग्रामीणों का डूब क्षेत्र के गांव मे रह रहे है। कनहर बांध में लगातार पानी का लेवल बढ़ता जा रहा है जिससे डूब क्षेत्र के गांव में बाढ़ की स्थिति हो गई है। जबकि सिंचाई विभाग द्वारा उक्त गांवो को खाली करा दिया गया है। दुद्धी और आसपास के क्षेत्रों मे रुक-रुक कर दो दिनों से लगातार हो रहे बारिश से अन्नदाताओं के चेहरे खिल गए हैं |

