लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान जमीदोज ।।

---Advertisement---

 

बीजपुर ( सोनभद्र ) बग्गा सिंह। थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर ग्राम पंचायत के टोला शांति नगर में गत गुरुवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से सुशीला देवी पत्नी राजेंद्र शर्मा निवासी बीजपुर शान्ति नगर, का कच्चे का मकान जमीदोज हो गया। घर गिरने से उनके सामने बरसात के मौसम में रहने की समस्या उत्पन्न हो गई। पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि कल रात्रि में हुई मूसलाधार बारिश से कच्चा घर गिर गया है जिससे उनके सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है
बरसात के दिनों में रहने व खाने पीने की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है । कहा रहे और कहा खाना बनाये यह हमारे सामने बड़ी समस्या प्रकट हो गई है । इस बाबत तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर लेखपाल भेज कर जांच कराई जाएगी व रिपोर्ट के आधार पर आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद की जाएगी साथ ही आवास के लिए संबंधित को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment