अनपरा/सोनभद्र । रेनू पावर डिवीजन के अत्यंत सफल जनसंपर्क अधिकारी जीएस तिवारी सेवानिवृत हो चुके हैं, गुरुवार को विभिन्न लोगों ने उन्हें कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। हिंडालको रेनू सागर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रिटायर्ड हुए श्री तिवारी को उनके शानदार कार्यकाल के लिए बधाई दी गई और अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी गई। यूनिट हेड आरपी सिंह एचआर हेड शैलेश विक्रम सिंह सहित अन्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को सराहा। बताते चले की श्री तिवारी ने अपने प्रोफेशन की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी, 90 के दशक में आज अखबार में एक पत्रकार के रूप में उन्होंने अपने कलाम की धार से सबको परिचित कराया, कलाम की ताकत से उन्होंने पूर्वांचल में कई समस्याओं का निराकरण कराया।
जनता की समस्याओं को कलाम के माध्यम से उन्होंने उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को रूबरू करके उसका निदान कराया। 1998 में उन्होंने आज अखबार से त्यागपत्र देकर हिंडालको रेनू सागर में नौकरी ज्वाइन किया, जल्द ही उनके काबिलियत को पहचान कर प्रबंधन ने उन्हें जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व भी सौंप दिया। चूकि पत्रकार के रूप में दशकों का अनुभव उन्हें था ही ऐसे में उन्हें बेहतरीन जनसंपर्क अधिकारी बनने से कौन रोक सकता था। अपने मृदभाषिता, कार्य कौशल और अन्य खूबियों के चलते वह पत्रकारों में काफी लोकप्रिय बन गए, ऊर्जांनगरी के तमाम परियोजनाओं के जनसंपर्क अधिकारियों को श्री तिवारी ने अपने लोकप्रियता से काफी पीछे छोड़ दिया। अखिलेश भटनागर, अतुल शाह, संजय द्विवेदी, आरपी सिंह, चंद्रमौलि मिश्रा, अशोक तिवारी, गजेंद्र गुप्ता आदि पत्रकारों ने उनके कार्य को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यूनिट हेड आर पी सिंह, एच आर हेड सैलेश विक्रम सिंह, मृदुल भारद्वाज,प्रणव सोनी,
कैप्टन रोहित देव फराशी, सतनाम सिंह, अशोक द्विवेदी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, के सी ब्यौरा, जे एल मौर्य, सोमनाथ ओझा,राजाराम सिंह तमाम लोगो ने शुभकामना दी।
सेवा निवृत्ति समारोह में शुभ कामनाएं देते हिंडालको के शीर्ष अधिकारी
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, August 2, 2024 8:34 AM
---Advertisement---

