प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के शासन मे तकनीकी शिक्षा मे मज़बूत हो रहा युवा पीढ़ी – कमलेश मोहन

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के छात्र – छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र मे तकनीक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए टैबलेट एवं मोबाइल फोन का लगातार निशुल्क वितरण किया जा रहा है | इसी कड़ी मे स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी- रेनुकूट मार्ग पर मझौली गाँव मे स्थित राम नगीना फार्मेसी काॅलेज व आर एन पॉलिटेक्निक काॅलेज मे प्रधानाचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे आर एन पॉलिटेक्निक कॉलेज के 22 छात्र-छात्राओं जबकि राम नगीना फार्मेसी कॉलेज के 9 छात्रों को निशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया । चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व उत्तर प्रदेश सरकार के सराहनीय प्रयास से आज का युवा तकनीकी शिक्षा मे कदम से कदम मिलाकर आगे की ओर बढ़ रहा है | जिसके कारण विश्व के सभी देश आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं | जिससे हमारा देश तरक्की कर रहा। कार्यक्रम मे मौजूद विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र कुमार अग्रहरी ने कहा की बदले परिवेश मे देश के युवाओं को इन उपकरणों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा मे आगे की ओर जाने का काम करेगा | जो विकसित भारत के लिए नीव का कार्य करेगी । तकनीकी शिक्षा और अत्यधिक ज्ञान के दम पर 2047 तक भारत, विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक विकसित राष्ट्र बनेगा । टेबलेट वितरण से पूर्व स्वागत कार्यक्रम मे मां सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेटकर चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन का स्वागत किया गया । इस मौके पर सोनभद्र जनपद के मीडिया सह संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , विद्यालय के अध्यक्ष राम नगीना सिंह यादव , कालेज के हेड हिमांशु शर्मा सहित समस्त फैकल्टी के स्टाफ एवं छात्र- छात्राएँ मौजूद थी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment