हाइवा की चपेट में घायल युवक का अस्पताल में मौत

---Advertisement---

 

बीजपुर । बग्गा सिंह) बीजपुर रेनुकूट मुख्य मार्ग पर जरहा गांव में शुक्रवार की दोपहर में बकरिहवा की तरफ से आरही हाइवा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार रामप्रकाश पुत्र छोटेलाल 40 वर्ष, रितेश पुत्र रामप्रकाश 6 वर्ष ,साधना पत्नी रामप्रकाश 36 वर्ष निवासी गण नेमना गांव के रहवासी पति, पत्नी व बेटा इलाज कराने जा रहे थे दुर्घटना में बाप बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए व पत्नी बाल-बाल बच गई। बाप बेटे का इलाज वाराणसी में चल रहा था बेटे का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया । पिता रामप्रकाश का गत बुधवार शाम को अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर देर शाम गुरुवार को घर पहुचे। पुलिस साधना पत्नी रामप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment