हिण्डालको ने टीबी रोगियो को वितरित किया गया पोषहार

---Advertisement---

 

अनपरा (सोनभद्र) हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर द्वारा संयुक्त चिकित्सालय अनपरा-ड़िबुलगंज में 20 आर्थिक रूप से कमजोर टी बी रोगियो को चिन्हित किया गया,और उन्हे ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर द्वारा पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अर्न्तगत संयुक्त चिकित्सालय अनपरा के डा० अनुराग गुप्ता, डा० शरद कुमार पाण्डे व डा० अनीता यादव व हिण्डालको रेनूसागर ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर के प्रभारी अनिल झा के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग के सहप्रबन्धक संजीव श्रीवास्तव ने समस्त टी बी रोगियो का स्वागत करते हुए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे टी बी रोगियों के सहयोग हेतु क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के बारें में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर डा० अनुराग गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में टी बी एक सामान्य रोग है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी को जो भी दवाऐं उपलब्ध कराई जा रही हैं उनका नियमित सेवन एंव सही खानपान से यह बीमारी पूरी तरीके से समाप्त हो सकती है। आप सभी को अपने आस पास व ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी के प्रति दूसरो को भी जागरूक करना चाहिए, जिससे इस बीमारी का पूरी तरह से समापन किया जा सके।हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर आसपास के सभी लोगों के सर्वागीण विकास के लिये सदैव ततपर हैं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से हर 6 माह तक पोषाहार वितरित किया जाएगा व साथ ही सभी मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई। ततपश्चात सभी टी वी रोगियो को पोषाहार वितरित किया गया। पोषाहार पाकर सभी मरीजो नें ग्रामीण विकास विभाग के इस प्रयास की सरहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयुक्त चिकित्सालय अनपरा के मनोज कुमार, संजीव सिंह, संदीप कुमार व ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर के अधिकारी राजनाथ यादव व रमेश चन्द्र गुप्ता का सहयोग सरहनीय रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment