हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत ।।

---Advertisement---

 

बीजपुर/सोनभद्र  ( बग्गा सिंह )स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहाँ ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला डीघुल निवासी एक व्यक्ति की रविवार की शाम सड़क हादसे के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भरत लाल बैगा(30) पुत्र बाबूलाल बैगा निवासी डीघुल, जरहाँ अपने दो दोस्तों के साथ रविवार को एक ही बाइक से छत्तीसगढ़ किसी रिश्तेदारी में जा रहा था इसी दौरान छत्तीसगढ़ बॉर्डर के नवाटोला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर किसी चीज से टकरा गई जिससे भरत लाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर एनटीपीसी रिहंद परियोजना चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया फिर परिजन उसे लेकर नेहरू चिकित्सालय गए जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया ।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment