सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | जनपद सोनभद्र मे कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे आबकारी विभाग एवं दुद्धी कोतवाली पुलिस के संयुक्त टीम के द्वारा बुधवार की दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 4 वियार टोला मे आधा दर्जन स्थलों पर दबिश देकर कच्ची शराब बनाने व बिक्री करने वालों के विरुद्ध छापा मारा गया | जिनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई वहीं शराब बनाने के लिए रखे गए 75 किग्रा महुआ के लहन को नष्ट किया गया, दबिश के दौरान आबकारी अधिकारी रविनंदन कुमार से संयुक्त टीम के द्वारा दी गई दबीस के बारे में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि समय-समय पर अपने क्षेत्र मे कच्ची व जहरीली शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाता है और ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाती है,आज दुद्धी कस्बा स्थित वार्ड नंबर 4 में पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाया गया,जिसमें 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व लहन बरामद किया गया है, जिसको लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है | इस
मौके पर दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक रविनंदन कुमार , महिला थाना उपनिरिक्षक संतु सरोज, कांस्टेबल उमेश यादव,ओम प्रकाश यादव सहित आबकारी विभाग के पुलिसकर्मी मौजूद रहे |

