रेत माफिया के खिलाफ बैढ़न पुलिस की बड़ी कार्यवाही ट्रैक्टर ट्राली मय रेत के जप्त

---Advertisement---

 

 वैढन / सिंगरौली (म.प्र.) 

• पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा रेत माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया जिस पर अति.पु.अ. सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा, प्रभारी न.पु.अ. विंध्यनगर श्री के.के पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार एवं उनकी गठित टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 01 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया।

• विवरणः- दिनांक 21.07.24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नबंरी नीले सफेद रंग का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर चालक नदी से रेत चोरी कर लोडकर जमुआ तरफ आ रहा है। सूचना पर थाना बैढ़न पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम बलियरी पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई व आरोपी ट्रैक्टर चालक अमीर खान पिता जान मोहम्मद निवासी चिनगी टोला थाना बरगवा से लोड बालू के संबंध में कागजात चाहा गया जिसके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही करने पर ट्रैक्टर ट्राली मय रेत के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी चालक के विरूद्ध अप.क्र. 1037/24 धारा 303(2), 317 (5), 317 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

• संपूर्ण कार्यवाही मे विशेष योगदानः निरी. अशोक सिंह परिहार, सउनि सजीत सिंह, सउनि विजय अग्निहोत्री, प्रआर 422 राहुल चौहान, प्रआर 426 जीतेन्द्र सेंगर, प्रआर 339 शिवम सिंह, आर. 597 विकास तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment