कमिश्नर मुथूकुमार स्वामी बी ने दुद्धी तहसील का किया औचक निरिक्षण ||

---Advertisement---

 

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी तहसील मुख्यालय पर आज शनिवार को पहुंचे विंध्याचल मंडल के कमिश्नर मुथूकुमार स्वामी बी से मिलकर दुद्धी के अधिवक्ताओं ने प्रति खतौनी 5 अतिरिक्त शुल्क लेने की शिकायत की।दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने रियल टाइम खतौनी की समस्याओं तथा प्रति खतौनी 5 रूपये अतिरिक्त शुल्क खतौनी खिड़की से लिए जाने की मुद्दे को उठाया। खतौनी के लिए किसानों से अतिरिक्त शुल्क लेने की शिकायत पर तत्काल उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया | जिस पर एसडीएम ने कहा कि मामले की जाँच करवाएंगे।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि पौध रोपड़ अभियान तथा दुद्धी तहसील के नवागत लेखपालों को शासन की योजनाओं को लेकर ब्रीफिंग की गई | लेखपाल कानूनगो सहित अन्य कर्मचारियों को शासन की योजनाओं को जरूरतमंदो तक पहुंचाने के निर्देशित किया गया हैं।
इसके पूर्व मंडलायुक्त ने लेखपालों एवं कानूनगो की तहसील सभागार में बैठक ली, जिसमे उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई लेखपालों तथा कानूनगो से फीडबैक लिया।अंत मे तहसीलदार से तहसील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा खसरा, खतौनी तथा वरासत की प्रगति समीक्षा किया,जिस पर तहसीलदार के जबाब से संतुष्ट नजर आए और कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू किया जाय।
इस मौके पर एसडीएम दुद्धी सुरेश राय, एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार, तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार न्यायिक अंजनी कुमार , नायब तहसीलदार घनश्याम कुमार एवं कोतवाल मनोज कुमार सिंह सहित दुद्धी तहसील क्षेत्र के लेखपाल एवं कानूनगो मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment