सोनभद्र जिले के 40वें जिलाधिकारी के रूप में श्री बद्रीनाथ सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण।

---Advertisement---

सोनभद्र
नवागत जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को जिले के 40वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। नवागत जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ सिंह वर्ष-2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में राज्यपाल के विशेष सचिव पद पर तैनात थे, इसके पूर्व बलिया में मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर यूनिवर्सिटी सिद्धार्थनगर में कुलसचिव के पद पर व कानपुर में अपर जिलाधिकारी, गोरखपुर में नगर आयुक्त के पद पर तैनात रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री सुभाष चन्द्र यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, ओ0एस0डी0जिलाधिाकरी श्री राम आधार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, कोषागार के श्री रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment