दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेने गए विकलांग सफाई कर्मी को नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे ने दौड़ा दौड़कर पीटा, आक्रोश

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्र l जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत जहाँ व्याप्त भरस्टाचार को लेकर प्रदेश मे सुर्खिया बटोर रहा है वही नगर पंचायत अध्यक्ष के घर मे एक विकलांग सफाई कर्मी मोहन गुप्ता की अध्यक्ष के भतीजे द्वारा पिटाई कर दिए जाने से क्षेत्र मे रोष व्याप्त है l सफाई नायक मोहन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि रविवार को अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 भरत नगर निवासी मोहन गुप्ता की लड़की का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया l सभासद अंगद सिंह के कहने पर दाह संस्कार के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंचा जहाँ पहले से मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार व उनके पुत्र संजय वैसवार सहित अध्यक्ष के भतीजे शंकर दयाल बैठे थे जैसे ही उसने बताया कि दाह संस्कार के लिए लकड़ी लेने के लिए सभासद ने भेजा है शंकर दयाल अपशब्द बोलते हुए आग बबुला हो गए और गाली गलौज करते हुए विकलांग सफाई नायक को लात घुस्से से मारने लगे वह किसी प्रकार से अपनी गाड़ी छोड़कर वहा से भागने लगा पर उसे दौड़ाकर पीटने लगे घर के बाहर गुजर रहे लोगो ने बीच बचाव कर उसे बचाया l शंकर दयाल ने धमकी दिया कि कही आवाज़ उठाओगे तो तुम्हे नौकरी से निकालवा देंगे, सफाई नायक पवन गुप्ता ने घर पहुंच अपनी ज़ब आप बीती बताई तो लोगो मे आक्रोश फैल गया l सभासद अंगद सिंह,सपा नेता प्रशांत सिंह, गैवी यादव, इम्तियाज़ शेख, अतुल,मोहम्मद फुलील आदि ने विकलांग सफाई नायक की पिटाई की निंदा करते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए l इस सम्बन्ध मे नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार ने कहा मामले की जानकारी नहीं है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment