कोचिंग के लिए घर से निकला छात्र हुआ लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनौरा निवासी 11 वीं का छात्र सत्यम संदिग्ध परिस्थितियों मे दुद्धी से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कुछ पता नही चला। थक हार कर परिजनो ने दुद्धी कोतवाली मे आज गुरुवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त सूचना के अनुसार सत्यम कुमार पुत्र रामसकल उर्फ दिलीप कुमार, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी ग्राम धनौरा, कोतवाली दुद्धी, जिला – सोनभद्र का निवासी है। पिता के अनुसार सत्यम बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घर से कोचिंग के लिए निकला था। तब से उसका कुछ पता नही चला है। न तो वह घर लौटा और न ही उसका कुछ पता चल रहा है। छात्र का साइकिल जिला सहकारी बैंक के पास से मिला है। काफी खोजबीन के बाद भी गुरुवार की शाम तक सत्यम की कोई जानकारी नही मिल सका है। पिता ने दुद्धी कोतवाली मे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके लापता होने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता रामसकल उर्फ दिलीप ने लोगों से अपील किया है कि चित्र मे दिख रहा छात्र सत्यम अगर कही भी मिलता है या दिखाई देता है तो दिये गये मोबाइल नम्बर 8009470412 पर फोन सूचना देने की कृपा करें। छात्र के अचानक लापता होने से परिजनों मे बेचैनी का माहौल है उन्होंने कोतवाली प्रशासन से लापता छात्र को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment