करेंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत,घर मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जपला गाँव के बघबियानी टोला मे मंगलवार की शाम 7:30 बजे घर के इकलौते चिराग की करेंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कृष्णा गोंड पुत्र सुरेश गोंड उम्र 10 वर्ष निवासी झोझवा बभनी कक्षा 3 का छात्र था। शाम को अपने दोस्तों के यहां से पढ़ाई करके वापस अपने घर आ रहा था। इस बीच मंगलवार के शाम को घर मे लगे पंखे मे नंगे पांव तार जोड़ रहा था। तार मे विद्युत करंट दौड़ रहा था इसी वजह से पंखे मे बालक चिपक गया,थोड़ी देर बाद घर के लोग उसे जमीन पर गिरे हुए देखे तो आनन फानन मे किसी तरह से घर मे जा रही बिजली की सप्लाई को काट दिया,और बालक कृष्णा को कमरे से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से नाना भैयाराम गोंड द्वारा कृष्णा को सीएचसी दुद्धी लाया गया। ड्यूटी मे तैनात चिकित्सक डॉ मनोज इक्का ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।अस्पताल के मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मृतक के नाना भैयाराम गोंड ने बताया कि करीब एक साल पहले उनका दामाद सुरेश गोंड़़ ने कृष्णा और उसकी मां नेहा को मारपीट कर घर से भगा दिया था और खुद जाकर गुजरात मे काम कर रहा है। विगत एक वर्ष से मेरी पुत्री नेहा अपने इकलौते पुत्र कृष्णा को साथ लेकर अपने मायके में ही रहती थी। कृष्णा इकलौता चिराग था, जिसके मौत के बाद घर मे मातम सा माहौल हो गया है। मां का सहारा कृष्णा भी अपनी मां को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चला गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल के मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई | सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment