*सड़क गड्ढों में तब्दील हो सकती है दुर्घटना*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन। बरसात ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संपर्क मार्गों के जख्मों को हरा कर दिया है। कुछ ऐसा ही हाल है ग्राम पंचायत सिंदुरिया के मुख्य सड़क का जहा सड़कों में बने गहरे-गहरे गड्ढे वाहन चालकों का सिरदर्द तो बने ही हैं, साथ ही वाहनों को भी क्षति पहुंचा रहे हैं।वाहनों के चलने से बने गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इन गड्ढों की वजह से कई बार लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक गड्ढों को पाटने के लिए सुध नहीं ली जा रही है। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत सिंदुरिया के मुख्य मार्ग में बालू के गाड़ियों के आवागमन से हुए बड़े बड़े गढ्ढे हादसे को दावत दे रहा है। सिंदुरिया का हृदय स्थल कहे जाने वाले इस व्यस्ततम मार्ग में दिनभर आवागमन का दबाव रहता है। गाड़ियां चलने की वजह से धीरे-धीरे यह गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। इसके अलाव इसी मार्ग में कई जगहों पर सड़क के बीचो बीच खतरनाक गड्ढे बने हुए है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी कार चालको को होती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए खराब सड़को को बनवाने की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment