Sonbhadra crime:गोलियों की बौछार से कापा जिला,जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मचा हड़कंप

By:

On: Sunday, July 7, 2024 2:24 PM

---Advertisement---

Sonbhadra crime:जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मचा हड़कंप

 

सोनभद्र। जनपद में मानसून की पहली बौछार पड़ते ही जमीनी विवाद होने शुरू हो गया है। आज सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजू तारा गांव में देर शाम जमीन को लेकर दो पट्टीदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि 72 वर्षीय चाचा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दिया। युवक को गोली लगने से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको में हालत गंभीर होने पर घायल युवक को वाराणसी रेफर कर दिया। वही पुलिस भारी फोर्स के साथ गांव में स्थित को नियंत्रण करने में लगी रही।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह पटेल पुत्र स्वर्गीय छत्रधारी सिंह पटेल ने अपने भतीजे शिवा पुत्र जंग बहादुर सिंह 30 वर्ष को लाइसेंसी बंदूक से जमीनी विवाद में गोली मार दिया। युवक को गोली लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया और घायल युवक को आनन फानन में लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

 

वही जमीनी विवाद में गोली चलने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस, शाहगंज थाना पुलिस व पीएसी के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंच कर स्थित को नियंत्रण कर्म करने में लगी रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment