सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे आज शनिवार को अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा की अध्यक्षता मे तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 87जन शिकायती प्रार्थना पत्र आएं। जिसमे चार मामलों का निस्तारण मौके पर तथा तीन मामले मे टीम भेजकर निस्तारण किया गया। एवं शेष मामलों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया । उन्होंने शिकायती पत्रों के संबंध मे अधिकारियों से कहा कि जन शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण मे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेश राय के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी सहित काफी संख्या मे जनता जनार्दन मौजूद थी।

