Crime: सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

By:

On: Friday, July 5, 2024 3:26 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कस्बा निवासी एक युवक की ट्रामा सेंटर बीएचयू में उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घोरावल कस्बा निवासी ऋतिक मोदनवाल 24 वर्ष पुत्र कपूर चंद और शुभम गुप्ता 27 वर्ष पुत्र अशोक गुप्ता बीते 18 जून को कार से वाराणसी गए थे। देर रात घोरावल के लिए वापस लौटते समय मिर्जापुर जिला के चुनार थाना अंतर्गत चचेरी मोड़ के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में ऋतिक और शुभम गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। ऋतिक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसके परिजनों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर मे उसे भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की अल सुबह उसका शव घर पहुंचा। उसकी मौत के बाद घोरावल कस्बे में शोक छा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment