ओडी में 51 पौधा रोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम किया गया

---Advertisement---

अनपरा /सोनभद्र में आज वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया पेड़ मां के नाम के तहत सुभाष इंटर कालेज में कराया गया पौधरोपण निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए छात्रो को किया गया सम्मानित एक जुलाई से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन अनपरा रेंज के सुभाष इंटर कॉलेज अनपरा में एक पेड़ मां के नाम के तहत वन महोत्सव मनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत इंटर कॉलेज में वन विभाग द्वारा पौधरोपण तथा निबंध प्रतियोगिता कराया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और माताओं के सम्मान में पेड़ लगाना है। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों, और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की और पौधे लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना है, जिससे भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाना है। छात्रों को पर्यावरण की महत्ता, पेड़ों के लाभ और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी। इस प्रकार के अभियानों से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ती है। वन क्षेत्र अधिकारी रवीशंकर शर्मा ,ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी लोग सिर्फ एक एक पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प ले निश्चित ही एक ना एक दिन आपके द्वारा लगाया गया फलदार वृक्ष आपके जीवन का सबसे मीठा फल देगा। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण की शपथ दिलाई गई और अंत में निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए बच्चो को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में वन क्षेत्र अधिकारी रविशंकर शर्मा,रमेश चंद पांडये, उप वन क्षेत्रअधिकारी,संजय कुमार दुबे,वन दरोगा, प्रशांत श्रीवास्तव ,प्रेम शंकर पांडे ,राधा कृष्ण पांडे ,पीके झा ,बीएस यादव ,अमित गोसाई ,इत्यादि लोग मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment