हिंडालको सी एस आर एवं आईसीएआर मऊ द्वारा किसानों को उन्नत धान के बीच का वितरण।

---Advertisement---

 

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज हिंडालको सी एस आर द्वारा आईसीएआर मऊ के अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत धान बीज के वितरण हेतु दुध्दि तहसील के बभनी, दुद्धी, म्योरपुर ब्लाक में अनुसूचित जनजाति के किसान हेतु हिंडालको संस्था के मुखिया एन नागेश के मार्गदर्शन एवं सी एस आर प्रमुख अभिजीत के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया फसल पैदावार एवं किसानों के आमदनी में वृद्धि के लिए उक्त ब्लॉकों के कुल 310 किसानों को 1980 किलोग्राम उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण किया गया आदित्य बिरला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में सहायक विकास अधिकारी काशी ठाकुर की उपस्थिति में क्षेत्र के 155 किसानों को उन्नत किस्म के धान के बीच वितरण किए गए मुख्य अतिथि काशी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में इस और मऊ एवं हिंडालको का यह पहल सराहनीय है इसमें विशेष कर अनुसूचित जनजाति के किसानों को कृषि उत्पादन में लाभ होगा हिंडाल्को का कृषक विकास कार्यक्रम सदैव ही अनुकरणीय रहा है एवं प्रत्येक वर्ष विभिन्न कृषि बीजों का वितरण कृषक प्रशिक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी आदि के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जाता है हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी सुभाषित चक्रवर्ती ने किसानों से कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले धान का बीज उपलब्ध कराना है जिससे वह अपनी फसल के पैदावार में सुधार कर सकें और अपनी आजीविका को बढ़ा सके ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया दुद्धी ब्लाक के ग्राम घिवही में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव एवं मुख्य ब्लॉक संयोजक दिनेश यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में क्षेत्र के 50 किसानों को धान के बीज वितरण किए गए इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यादव ने हिंडालको के विकास कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्नत किस्म के धन मिलने से किसानों को फसल के पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी दुद्धी ब्लाक के ही ग्राम झारो खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य ब्लॉक संयोजक हरिहर प्रसाद एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में क्षेत्र के 65 किसानों को धान के बीच वितरण किए गए कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण विकास अधिकारी रामाकांत शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल के लिए बीज का चयन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्योंकि फसल की पैदावार का मुख्य आधार बीज ही है आईसीएआर मऊ द्वारा प्रदत्त उन्नत एवं परीकृत धान के बीज से फसल पैदावार में बढ़ाने में सहयोग मिलेगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी इस क्रम में बभनी ब्लाक के में ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा एवं कार्यकर्ताओं ने बभनी एवं अन्य ग्राम में कार्यक्रम आयोजित कर 40 किसानों को धान के बीच वितरण किए गए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment