विहिप एवं बजरंग दल के द्वारा मल्देवा गाँव मे नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का किया गया आयोजन

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन मल्देवा मे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत 24 जून 2024 से 30 जून 2024 तक एक सप्ताह का स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है! उसी क्रम में आज 28 को प्रखण्ड दुद्धी के ग्राम मल्देवा पंचायत भवन पर मेडिकल कैंप लगाया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता उपस्थिति रहे |
जिसमें 100 से अधिक संख्या में मरीजों का मुफ्त ईलाज किया गया ,मुख्य रूप से बीपी, शुगर एवं मौसमी बीमारी इत्यादि बीमारियों का जांच परीक्षण करके विशेषज्ञ डॉक्टर व स्वाथ्यकर्मियों द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस मौके पर आलोक जयसवाल (जिला सहसंयोजक बजरंग दल) , राकेश श्रीवास्तव (सत्संग प्रमुख) विकास जौहरी (सुरक्षा प्रमुख), पीयूष अग्रहरि (सह मंत्री) संदीप गुप्ता(प्रखंड अध्यक्ष) सोनू जायसवाल(प्रखंड संयोजक) अनुराग त्रिपाठी (नगर अध्यक्ष)प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल सहित समस्त बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment