संत जोसेफ स्कूल में नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण किया

---Advertisement---

 

शक्तिनगर /सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ0 फादर विंसेंट परेरा ने निवर्तमान प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा से पदभार ग्रहण किया।
पूर्व प्रधानाचार्य की विदाई तथा नवनियुक्त प्रधानाचार्य के सम्मान में विद्यालय में सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल बैंड द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। फादर आर्चीबल्ड डिसिल्वा ने कार्यभार संभाल रहे फादर को प्रतीक के रूप में विद्यालय समर्पित करते हुए अपने विदाई भाषण में नवनियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत एवं शुभकामनाओं सहित अभिनंदन कर शिक्षकों तथा छात्रों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ0 फादर विंसेंट परेरा ने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधानाचार्य के महनीय तथा उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करके उनके तथा विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों के प्रति अभिनंदन समारोह आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि आप सभी के कठिन परिश्रम और सहयोग से विद्यालय को अनवरत रूप से उच्चतम उपलब्धियों के मार्ग पर ले चलेंगे।
कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत पुष्पगुच्छ से शिक्षक प्रकाश मरांडी ने किया एवं परिचय शिक्षक बीजू वर्गीस ने दिया तो वहीं शिक्षिका रागिनी शर्मा ने विदाई भाषण से भावपूरित किया। शिक्षिकाओं प्रीती तथा स्नेहा ने प्रार्थना प्रस्तुत की तो डायना क्रस्ता ने शिक्षकों की ओर से विदा हो रहे प्रधानाचार्य को प्रतीक चिह्न भेंट एवं जेम्स रॉल्फ ने बुके प्रदान किया। संचालन शिक्षिका सुखीमोल ने किया जिसमें सभी छात्र एवम् शिक्षक उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment