Crime:नशेड़ियों ने वृद्धा की गहने लूट कर की हत्या, आरोपी फरार

By:

On: Friday, June 28, 2024 1:28 AM

---Advertisement---

जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव की घटना, पुलिस छानबीन में जुटी

चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने वृद्धा की हत्या कर दी। घर से निकली वृद्धा कुछ दूरी पर बेहोश हाल में मिली थी। उसके शरीर से आभूषण गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि लूट की नीयत से बदमाशों ने हमला किया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

 

भरहरी गांव निवासी गोपाल पाठक की पत्नी मानवता (85) बृहस्पतिवार को अकेले ही घर से निकलकर गांव के मिसरान टोला की ओर जा रही थीं। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें कुछ दूरी पर गली में बेहोशी की हालत में देखा। सूचना परिवार को दी। आनन-फानन में वृद्धा को लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर सीओ हर्ष पांडेय जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक वृद्धा घर से निकली थी तो गले में मंगलसूत्र,कान में टॉप्स शरीर अन्य आभूषण पहने थे, जो घटनास्थल पर नहीं मिले। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment