आकाशीय बिजली से दो घायल, एक युवक की हुई मौत!

---Advertisement---

 

सोनभद्र। दुद्धी/बुधवार को शाम 6 बजे आकाशीय बिजली से
विंढमगंज थाना क्षेत्र से सटे झारखंड बॉर्डर पर स्थित चैनपुर गांव के एक सिद्धनाथ पासवान उम्र लगभग 32 पुत्र जवाहीर पासवान जो अपने घर के पास लगे पेड़ के नीचे खड़ा था, कि तेज बारिश गड़गड़ाहट के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरीके से झुलस गया परिजनों ने घरेलू उपचार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले आये जहाँ से चिकित्सकों ने सीएचसी दुद्धी के लिए रेफर कर दिया,दुद्धी अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया!जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सक प्रवीण कुमार ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया, परिजनों ने शव का पीएम न करने की बात कहकर शव को अपने साथ घर ले गए!

वही विंढमगंज थाना क्षेत्र के ज़ोरुखाड गाँव की दो महिला संगीता देवी उम्र 38 वर्ष पत्नी रामप्यारी भी आकाशीय बिजली से कमर के पास झुलस गई, तथा दिव्या भारती उम्र 19 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश भी सदमे में आ गई। जिन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा दोनों का इलाज जारी हैl

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment