Sonbhadra:जनमानस से नशा के प्रति जागरूक रहने की अपील: एडिशनल एसपी

By:

On: Wednesday, June 26, 2024 3:46 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव में बुधवार को नशा जैसी भयावह समस्या समाज में जिस प्रकार से भयानक रुप ले रहा है वह वर्तमान व भविष्य के लिए अत्यन्त ही हानिकारक साबित होता जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह के नेतृत्व में जनमानस से नशा के प्रति जागरूक रहने की अपील किये तथा नशा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए श्री सिंह ने ने जनमानस से नशा को सदैव के लिए छोड़ने व अपने आस-पास इस प्रकार के कुरीतियों को दूर करने की भी अपील किये.

पुलिस ने खासकर युवाओं से अपील किया कि नशा समाज और परिवार के लिए काफी घातक साबित होगा तथा खुशहाल जीवन जीने के लिए बहुत ही हानिकारक होगा.

नशा से किसी प्रकार के लाभ होने की संभावना नहीं होता है,नशा धीरे-धीरे समाज और देश को खोखला करता जा रहा है.युवा देश व समाज के एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए नशा मुक्त करने के प्रति सतर्क व जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के अम्ल व मादक पदार्थों का प्रयोग करने से बचे.मानव जीवन मे खुशहाली का माध्यम है नशा का त्याग करना.युवा पीढ़ी को सदैव ही सतकर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

समाज के लोग जब तक नशा मुक्त करने के प्रति जागरुक होंगे तभी लोगों मे सकारात्मक परिवर्तन की नई किरण उत्पन्न होगी. नशा का त्याग कर युवा पीढ़ी समाज के लिए मिशाल कायम करें। इस मौके पर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय महिला थाना निरीक्षक सविता सरोज सहित लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment