*अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरी लाइन में ट्रक से जा टकराई।*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग सलखन में हुए भयंकर हादसे में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज़ के बाद चोपन सीएचसी सेंटर से जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। एमपी बैढ़न से कार में 4 लोग सवार होकर रिश्तेदारी में जौनपुर के लिए निकले थे। सलखन पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में ट्रक से जा टकराई। तेज़ गति होने की वजह से ट्रक से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमे सवार तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि 6 साल के बच्चे को एक भी खरोंच तक नहीं आई। हालांकि बच्चा डरा सहमा होकर लगातार रोता रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी चोपन पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर अमन ने प्राथमिक इलाज़ कर घायल शिवम सोनी (35) पुत्र लालचन्द सोनी, आशिष सोनी (35) पुत्र राजेश सोनी और प्रमोद सोनी (18) पुत्र अन्जनी सोनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आशीष सोनी को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment