रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के थाना राबर्ट्सगंज व चौकी हिन्दुआरी पर नियुक्त कई पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। जिसके सम्बन्ध में जांच करायी गयी तो प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 05 पुलिस कर्मियों क्रमश: 01. हे0का0 आशीष कुमार यादव, 02. हे0का0 आशीष कुमार यादव, 03. हे0का0 रमादत्त दूबे, 04. का0 संदीप कुमार निर्मल, 05. का0 विजय कुमार गोंड को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
दो-तीन और पुलिस चौकियों के पुलिस कर्मियों के सम्बन्ध में शिकायत है जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है।
वाहनों से वसूली करनेवालो को पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, June 25, 2024 12:58 PM
---Advertisement---

