पत्नी हत्या आरोपी पति व शशुर गिरफ्तार अन्य की तलाश

---Advertisement---

 

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 450/24 दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
शनिवार को शिवप्रसाद (चमार) पुत्र रामलखन निवासी ग्राम गोठानी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र द्वारा अपनी पुत्री आरती उम्र करीब 23 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा दहेज की मांग को लेकर परेशान व प्रताडित करने व मृत्यु कारित कर देने के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर तहरीर दिया गया । तहरीर के आधार पर थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 450/24 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट बनाम 1.पति अजय पुत्र रामनरेश उम्र 25 वर्ष 2. ससुर रामनरेश पुत्र अज्ञात 3. सास नाम पता अज्ञात नि0गण देवराड थाना रा0गंज सोनभद्र पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभि0गण की अति शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया । रविवार को पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक रा0गंज के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय मय हमराह का0 संदीप निर्मल व हे0का0 धनन्जय राय द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0गण 1. पति अजय पुत्र नरेश 2. ससुर नरेश पुत्र तिलकधारी नि0गण देवराड़ थाना रा0गंज सोनभद्र को तेन्दू मोड़ के पास से समय 13.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
दिनांक 23.06.2024 समय 13.45 बजे स्थान तेन्दू पुल के पास थाना चोपन जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अजय पुत्र नरेश नि0 देवराढ़ , उम्र करीब 25 वर्ष
2. नरेश पुत्र तिलकधारी नि0 देवराढ़ थाना रा0गंज जनपद उम्र करीब 45 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1.उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी ,
2. हे0का0 धनन्जय राय ,
3. का0 संदीप निर्मल ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment