बस स्टेण्ड सड़क किनारे बनी नाली टूटने के कारण राहगीरों सहित आसपास के ग्रामीण परेशान

---Advertisement---

 

विंढमगंज/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के मुर्गी बाजार के पास नाली जो रोड के किनारे बनाया गया है वह बुरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है क्योंकि उसमें लगे हुए रड और गड्ढे कोई बड़ी दुर्घटना की दावत दे रही है
मुर्गी बाजार के समीप टूरिस्ट एवं रोडवेज बस का स्टॉपेज है ठीक उसी के बगल मे जो रोड के किनारे बनी हुई चौड़ी नाली बनाई गई है वह नाली बुरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है।समाजसेवी ओपी यादव ने पत्रकार बंधु को बताया कि NH39 रांची रीवा राष्ट्रीय मार्ग पटरी के किनारे लगभग ढाई वर्ष पूर्व में ही नाली का नवनिर्माण किया हुआ जो कुछ ही दिनों बाद किसी गाड़ी के द्वारा या किसी कारण नाली कुछ ही दिनों बाद टूट चुका था और वह टूटी हुई नाली ना स्थानीय ग्राम प्रधान तथा शासन प्रशासन के लोग भी देखते हुए भी अंजान बने हुए हैं जो की यह आते-जाते नजरों के सामने दिखाई देता है फिर भी लोग अनजान बने हुए हैं जो कि कभी भी अदृश्य दुर्घटना को दावत दे रहा है ओपी यादव ने बताया कि यह टूटी हुई नाली को आप अघोषित मौत के कुएं के नाम से भी जान सकते हैं इसमें ऊपर की ओर निकली हुई लोहे की सरिया किसी की भी जान ले सकती है यहां पर रोडवेज की बसों से लेकर प्राइवेट बसें भी रुकती हैं उतरने चढ़ने वाले पैसेंजर कभी भी धोखा खाकर नाली में गिर सकते हैं और उनका बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता है ऐसे में मेरा सवाल यह बिल्कुल नहीं है यह किसने बनवाया, कैसा बनवाया और किसने तोड़ा लेकिन अब इसमें किसी का भी अगर दुर्घटना हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा इसकी जिम्मेदारी कस्बे की ग्राम प्रधान की होगी या NHAI का होगा या गिरने और मरने वाले को जिम्मेदारी स्वयं उठानी पड़ेगी…..? इन बातों से शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को समाचार पत्रों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया है कि इसे अगर समय रहते नहीं ठीक कराया गया तो आने वाले समय में कभी भी किसी के साथ बड़ा घटना दुर्घटना हो सकता है क्योंकि यह टूटी हुई नाली nh39 के ठीक बगल में है जो कि यहां पर प्राइवेट बसें एवं रोडवेज बसों का स्टॉपेज रहा करता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment