जिला कृषि अधिकारी का दुद्धी में पड़ा छापा, एक दुकान पर हुई कार्रवाई l

---Advertisement---

 

सोनभद्र,दुद्धी/तहसील क्षेत्र के विंढमगंज एवं दुद्धी कस्बों में बीज के दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी डा० हरि कृष्ण मिश्रा एवं सहायक निदेशक मत्स्य की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसमे में० न्यू शिखर ट्रेडर्स प्रो० राकेश कुमार की दुकान के लाइसेंस को निलंबित किया गया क्योंकि उनके द्वारा कृषकों को बिल न दिया जाना,विक्रय अभिलेखों स्टाक /वितरण रजिस्टर को न मेंटेन करना, कृषकों/जन सामान्य हेतु रेट सूची न प्रदर्शित करना, आदि अनियमित्तताए पाई गई, साथ ही बीजों की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने, मक्का का नमूना ग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजा गया। छापेमारी के समय दुकान बंद कर भागने वाले विंढमगंज के में० चंदन बीज भंडार प्रो० चंदन कुमार, दुद्धी के में० सुनील बीज भंडार, में० सुनील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समस्त बीज विक्रेताओं को आगाह किया गया है की केवल गुणवत्तापूर्ण बीजों का ही विक्रय कृषकों को करें साथ ही उन्हें बिल अवश्य दें। समस्त बीज विक्रेता दुकान में समस्त बीजों को स्टॉक/वितरण रजिस्टर में अपरिहार्य रूप से अंकित करें।अन्यथा बीज अधिनियम 1968 के प्रबिधानानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।कृषि में उत्पादन से संबंधित कृषि निवेशों के विक्रय में कृषकों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही किया जाएगा ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment