खननकर्ताओं को वन विभाग की टीम से उलझना पड़ा महंगा,मुकदमा हुआ दर्ज l

---Advertisement---

 

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर 3 अवैध खननकर्ताओ पर सरकारी काम में बाधा डालने, उकसाने सहित अवैध खनन करने के आरोप में एवं (आई. एफ.ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। अवैध खननकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से हड़कंप मच गया हैं। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के वन रक्षक राजबली की तहरीर पर बघाडू वन रेंज के टेढ़ा गाँव के 3 लोगों पर आईपीसी की धारा 332,352 तथा वन अधिनियम की धारा 5/26,41,42 तथा 69 के तहत आरोपी बृज किशोर, जय प्रकाश तथा सुनील सभी निवासी टेढ़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई हैं। आरोप हैं कि टेढ़ा गाँव में अवैध खनन रोकने वन विभाग की टीम गई थी कि अवैध खनन कर्ता वन विभाग को देखकर ट्रैक्टर से बालू गिराकर भागने में फिराक में जुट गए और ज़ब वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें उलझ गए और नोक झोंक कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। वन कर्मियों ने घटना की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों तथा पुलिस को दी। वन विभाग ने बताया कि अवैध खनन में इसके पूर्व भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं और उस समय भी एफआईआर हुई थी फिर अवैध खननकर्ता बाज नहीं आ रहें हैं और अवैध खनन रोकने वाले वनकर्मियों से ही भीड़ जा रहें हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment