दुद्धी मे बिजली व्यवस्था सुधार हेतु एसडीएम व चेयरमैन ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग की बैठक ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी नगर के विभिन्न वार्डों मे बिजली के जर्जर तार व पोल को दुरुस्त कर, निर्बाध रुप से विद्युतापूर्ति के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर मंत्रणा की। सभासदों ने एसडीएम दुद्धी सुरेश राय से मुलाकात कर,बिजली विभाग के ठेकेदार की मनमानी की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम श्री राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों संग ठेकेदार को तलब कर, चेयरमैन की अध्यक्षता मे संयुक्त बैठक कर,शिकायत दूर करने को कहा। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत सभागार मे एसडीएम सुरेश राय, चेयरमैन कमलेश मोहन, एसडीओ तीर्थराज, ठेकेदार एवं सभासदों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभासदों ने कहा कि विभाग के ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, आवश्यक स्थानों पर पोल न लगाकर जहां-तहां पोल लगाकर औपचारिकता निभा रहे हैं।जिस पर एसडीएम श्री राय ने एसडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित मे आबादी एवं आवश्यक स्थानों पर प्राथमिकता के स्तर पर नये बिजली पोल व बंद केबल लगाने का काम करें। इसके लिए वार्ड वार सभासदों से संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय सत्यापन करें और तत्काल शिकायत दूर करें। चेयरमैन ने कहा कि हर वार्ड सभासदों के साथ मौके का निरीक्षण कर हर हाल मे पोल लगाना सुनिश्चित करें।एसडीओ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी आवश्यक स्थानों पर पोल लगाया जायेगा। इसमे विभाग व संबंधित ठेकेदार पूरा सहयोग करेंगे।बैठक में ईओ ऋचा यादव,सभासद मोनू सिंह,आमेश सिंह,धीरज जायसवाल,सोनू खान,राकेश आजाद,निरंजन कुमार,आनंद कुमार, अन्नू,जेई राकेश मौर्या,लिपिक आलोक कुमार, ठेकेदार ईश्वर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment