पिपरी /सोनभद्र पुलिस द्वारा 01 किग्रा 250 ग्राम अवैध नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में आज दिनांक-19.06.2024 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा नफर अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र राजकिशोर यादव निवासी ग्राम हल्दिया, थाना बैरिया जनपद बलिया, हाल पता- चाचा कालोनी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के पास से 01 किग्रा 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2.का0 अनिल कुमार चौकी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

